700 KM तक किया पीछा दिल्ली से ढूंढते-ढूंढते उदयपुर पहुंची पुलिस रोहित चौधरी गैंग के बदमाश को दबोचा
700 KM तक किया पीछा दिल्ली से ढूंढते-ढूंढते उदयपुर पहुंची पुलिस रोहित चौधरी गैंग के बदमाश को दबोचा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहित चौधरी गैंग के फरार बदमाश राहुल रावत को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया है. राहुल तिहाड़ जेल में कैदी पर जानलेवा हमले समेत कई संगीन मामलों में वांटेड था और चार मामलों में उसे घोषित भगोड़ा अपराधी बनाया जा चुका था. पुलिस ने करीब 700 किलोमीटर तक उसका पीछा किया और 10 दिन की निगरानी के बाद अग्रवाल कॉलोनी से दबोच लिया. राहुल पर कारजैकिंग, अपहरण, लूट, अवैध हथियार रखने और गवाह को धमकाने जैसे कई मामले दर्ज हैं. अब उससे गैंग के नेटवर्क और फरारी के दौरान मिले सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है.