Maharajganj: कृषि सखियां करेंगी महिलाओं को खेती और पशुपालन के लिए जागरूक

जिले में कृषि और पशुपालन के लिए कृषि सखियों के माध्यम से आधी आबादी को सलाह देने की तैयारी है. यह कृषि सखियां किसान पाठशाला का आयोजन करेंगी और महिलाओं को जैविक तरीके से खेती करने, रासायनिक उर्वरकों का निर्धारित मात्रा में प्रयोग करने और मृदा जांच के लिए भी प्रेरित करेंगी.

Maharajganj: कृषि सखियां करेंगी महिलाओं को खेती और पशुपालन के लिए जागरूक
महाराजगंज: उत्तर प्रदेश का महाराजगंज जिला एक ग्रामीण क्षेत्र वाला जिला है. जिले के ज्यादातर लोग प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि और किसी उत्पादन के व्यवसाय से जुड़े हैं. कृषि के साथ-साथ यहां के ज्यादातर लोग पशुपालन का काम भी करते हैं. हालांकि प्राचीन समय से ही कृषि और पशुपालन दोनों एक दूसरे के पूरक व्यवसाय भी रहे हैं. जिले में कृषि और पशुपालन के लिए कृषि सखियों के माध्यम से आधी आबादी को सलाह देने की तैयारी है. यह कृषि सखियां किसान पाठशाला का आयोजन करेंगी और महिलाओं को जैविक तरीके से खेती करने, रासायनिक उर्वरकों का निर्धारित मात्रा में प्रयोग करने और मृदा जांच के लिए भी प्रेरित करेंगी. कृषि विभाग बनाएगा ब्लॉकवार पांच–पांच कृषि सखियां महराजगंज जिले के 823 पंचायतों के ब्लॉक में पांच–पांच कृषि सखियां कृषि विभाग बनाएगा, जो आजीविका मिशन की भी सदस्य होंगी. इन महिलाओं के कार्य करने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वालंबन और आत्मनिर्भरता के लिए तैयार करना होगा. महाराजगंज जिले के प्रत्येक 12 विकास खण्डों से पांच–पांच कृषि सखियों का चयन होगा जो अपने ब्लॉक के ग्राम पंचायत की महिलाओं को जैविक खेती, पशु पालन और अन्य के लिए प्रोत्साहित करेंगी. इसके साथ यह कृषि सखियां महिलाओं को इससे होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी देंगी. महिलाओं के माध्यम से आसानी से पहुंचेगी जानकारी महिलाओं के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करना काफी सुविधाजनक हो जाता है इसी उद्देश्य के साथ कृषि विभाग कृषि सखियों का चयन करेगी. कृषि सखियां महिलाओं को कृषि, पशु पालन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों के लिए उन्हें जागरूक करेंगी जिनका भविष्य में अच्छा परिणाम होगा. कृषि सखियों द्वारा आयोजित किसान पाठशाला में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जैविक खेती, पशुपालन, मिटटी की जांच, खेती और गार्डेनिंग और अन्य के लिए जागरूक किया जायेगा. Tags: Agriculture, Local18, UP newsFIRST PUBLISHED : September 26, 2024, 14:30 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed