2 घंटे में भी नहीं तय हुए 2 किलोमीटर नैनीताल के जाम ने पर्यटकों का बिगाड़ा पूरा ट्रिप
मानसून वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण भवाली-नैनीताल मार्ग पर करीब 6 से 7 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. घंटों तक वाहन रेंगते रहे, जिससे पर्यटकों, स्थानीय लोगों और टैक्सी चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.