होटल महंगे बसें कम और जाम ज्यादा नैनीताल में पर्यटकों का फूटा गुस्सा बोले- सुकून नहीं स्ट्रेस लेकर लौट रहे हैं
दिल्ली से आई पर्यटक रक्षा ने बताया कि जब वह पहले नैनीताल आई थीं, तब यहां का माहौल काफी व्यवस्थित था, लेकिन इस बार हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. उन्होंने बताया कि वह करीब ढाई घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं. स्टेशन पर इतनी भीड़ है कि एक बस आते ही लोग सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगते हैं.