देहरादून क्यों कहलाता है द्रोणनगरी जानिए ऋषियों की तपोभूमि से एजुकेशन हब बनने की कहानी
देहरादून आज भले ही देश के प्रमुख एजुकेशन हब और पर्यटन स्थलों में गिना जाता हो, लेकिन इसकी पहचान सदियों पुराने इतिहास और आध्यात्मिक विरासत से भी जुड़ी है. द्रोणाचार्य की तपोभूमि माने जाने वाले इस शहर ने ऋषि-मुनियों की साधना से लेकर आधुनिक शिक्षा संस्थानों तक का लंबा सफर तय किया है.