लाखों की कांजीवरम अब सिर्फ हजारों में! भागलपुर के बुनकरों ने कर दिया कमाल साउथ की साड़ियों को दे रहे टक्कर
लाखों की कांजीवरम अब सिर्फ हजारों में! भागलपुर के बुनकरों ने कर दिया कमाल साउथ की साड़ियों को दे रहे टक्कर
Bhagalpur Kanjivaram Silk Saree: भागलपुर में अब साउथ की प्रसिद्ध कांजीवरम डिज़ाइन सिल्क साड़ियां किफायती दामों पर मिल रही हैं. ये साड़ियां 7000 से 17000 रुपये में उपलब्ध हैं. जबकि साउथ में इनकी कीमत लाखों तक होती है. बुनकर और व्यापारी संजीव कुमार ने बताया कि कांजीवरम डिजाइन साउथ में बहुत मशहूर है. इसकी कीमत 40,000 रुपये से लेकर लाखों तक हो सकती है. भागलपुर में यह साड़ियां आधे से कम कीमत पर मिल जाती हैं.