लेडी बाइकर सफेद रंग की कार… मारी टक्कर और सड़क से निकलने लगी चिंगारी इस वहशीपन पर क्या सजा हो
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को सफेद रंग की कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गई और उससे चिंगारियां निकलने लगीं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की है. आरोपी की तलाश जारी है.