900 रुपये निकालने गई थी छात्रा बैंक खाते में दिखे 7596951951 रुपये गरीब परिवार के उड़ गए होश
900 रुपये निकालने गई थी छात्रा बैंक खाते में दिखे 7596951951 रुपये गरीब परिवार के उड़ गए होश
Scholarship Money Glitch: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सातवीं क्लास की एक छात्रा अपने खाते से छात्रवृत्ति की रकम निकालने पहुंची तो बैंक बैलेंस देखकर उसके साथ पूरा परिवार भी हैरान रह गया. छात्रा के खाते में 759 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपये का बैलेंस दिखाई दिया. घटना के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है, जबकि पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.