लद्दाख में 14000 फीट ऊंचाई पर ONGC ने गाड़े 1000 मीटर गहरे दो जियोथर्मल कुएं धरती की गर्मी से बनेगी 24 घंटे बिजली
Geothermal Power Plant In Ladakh: लद्दाख की Puga Valley में भारत के पहले जियोथर्मल एनर्जी प्रोजेक्ट की शुरुआत हो गई है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर 1000 मीटर गहरे दो कुओं का कमीशन किया. ONGC एनर्जी सेंटर इस प्रोजेक्ट को पूरा कर रहा है. इस पायलट प्रोजेक्ट से 1 मेगावॉट बिजली पैदा होगी. इससे लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल बनाने में मदद मिलेगी. यह प्रोजेक्ट क्लीन एनर्जी की दिशा में बड़ा कदम है.