9 अगस्त 1947: किस हिंदू कवि के सामने झुकने को मजबूर हुए जिन्ना किसने दिया पाकिस्तान को कौमी तराना क्यों धधका अमृतसर
9 अगस्त 1947: किस हिंदू कवि के सामने झुकने को मजबूर हुए जिन्ना किसने दिया पाकिस्तान को कौमी तराना क्यों धधका अमृतसर
9 अगस्त 1947 को भारत की आजादी में सिर्फ छह दिन बाकी थे, लेकिन पंजाब में हालात बेहद तनावपूर्ण थे. इसी दिन पाकिस्तान के भावी गवर्नर जनरल मोहम्मद अली जिन्ना ने युवा हिंदू कवि जगन्नाथ आजाद को पाकिस्तान के लिए कौमी तराना लिखने की जिम्मेदारी दी. दूसरी ओर अमृतसर में मुस्लिम लीग कार्यकर्ता मोहम्मद सईद की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क उठी. हिंदू और सिख इलाकों को निशाना बनाया गया और कई लोगों की जान गई. इसी बीच गांधी कलकत्ता पहुंचे, नेहरू ने लियाकत अली खान को संदेश भेजा और रैडक्लिफ सीमा आयोग का काम निर्णायक दौर में पहुंच गया.