Assam Flood: इन 3 जिलों में कभी नहीं आती थी बाढ़ इस बार हुई भारी तबाही क्या है हैरान करने वाली वजह
Assam Flood: इन 3 जिलों में कभी नहीं आती थी बाढ़ इस बार हुई भारी तबाही क्या है हैरान करने वाली वजह
प्राकृतिक आपदाओं का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. जो इलाके कभी सुरक्षित माने जाते थे, वे भी अब खतरे से अछूते नहीं हैं. असम में बरसों से बाढ़ आ रही है, लेकिन ऊपरी असम के इन तीन ज़िलों- शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट ने कभी बाढ़ का सामना नहीं किया था. इन जिलों को काफ़ी हद तक सुरक्षित माना जाता था. लेकिन इस बार अभूतपूर्व बाढ़ की मार इन पर क्यों पड़ी?News18 के अनुसार, यह अत्यधिक मौसम, जटिल भूगोल और पर्यावरण पर इंसानी असर का मिला-जुला नतीजा था। इस बीच, भूमि पेडनेकर और पापोन जैसी हस्तियों ने राज्य के लिए मदद की अपील की है।