पाकिस्तान में छिपा है बाबा सिद्दीकी का हत्यारा जीशान अख्तर ने VPN से छिपाई अपनी लोकेशन शहजाद भट्टी ने दी पनाह
Gangster Zeeshan Akhtar in Pakistan: एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाला गैंगस्टर जीशान अख्तर भारत से फरार होकर पाकिस्तान में पनाह लिए हुए है. धमकी भरा संदेश भेजते वक्त उसने अपनी असली पहचान और लोकेशन छिपाने के लिए यूरोपीय वीपीएन सर्वर का सहारा लिया था.