भविष्य की लड़ाई के लिए भारतीय सेना का बड़ा प्लान स्वदेशी हथियारों से फास्ट लॉजिस्टिक्स तक पर फोकस
Indian Army: भारतीय सेना की युद्धक तैयारियों और रसद तंत्र को नई ताकत देने के लिए शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने मोर्चा संभाल लिया है. उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और मध्य कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने खमरिया, जबलपुर और आगरा के आयुध डिपो का विस्तृत निरीक्षण किया.