राष्ट्रपति चुनाव: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर वोट देने पहुंचे संसद भवन

मनमोहन सिंह एक लंबे समय के बाद राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के लिए संसद भवन दिखाई दिए. स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के कारण वे व्हीलचेयर पर बैठ कर वोट देने संसद पहुंचे

राष्ट्रपति चुनाव: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर वोट देने पहुंचे संसद भवन
हाइलाइट्समनमोहन सिंह 10 वर्षो (2004-2014) तक भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं कई दिग्गज नेताओ ने उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को लोकतांत्रिक धर्म का निर्वहन करते हुए राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने व्हीलचेयर पर पहुंचे. भारत के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को देश भर में संसद और राज्य विधानसभाओं में गुप्त मतदान द्वारा वोटिंग हुई. झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार हैं, जबकि उनके विपक्षी प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा हैं. संख्याबल को देखते हुए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. 89 वर्षीय मनमोहन सिंह को पहली बार संसद भवन में व्हीलचेयर पर देखा गया. पूर्व प्रधानमंत्री ने चार सरकारी अधिकारी की मदद से अपना वोट दिया. कांग्रेस के कई नेताओं ने मनमोहन सिंह के लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निर्वहन को प्रेरणास्रोत बताया. वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वोटिंग शुरू होने के पहले घंटे में अपना वोट दिया. कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों के सैकड़ों ट्वीट किए. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास ने ट्वीट किया, “खराब स्वास्थ्य के बाबजूद अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने के लिए संसद पहुंचे सरदार मनमोहन सिंह जी हम सभी के लिए प्रेरणा है. ईश्वर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें”. वहीं, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा, “डॉ मनमोहन सिंह जी ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला. इतिहास हमेशा आपको राष्ट्र निर्माण के लिए अद्वितीय समर्पण के साथ दूरदर्शी नेता के रूप में याद रखेगा.आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और दीर्घायु प्रदान करें.” मुंबई कांग्रेस के आईटी हेड भूषण पाटिल सहित अन्य नेताओ ने भी ट्वीट करके मनमोहन सिंह को शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Dr. manmohan singh, Presidential election 2022, Rashtrapati ChunavFIRST PUBLISHED : July 18, 2022, 16:29 IST