पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ पर रूस को आया भरोसा सौंपी अरबों डॉलर के केस की कमान

DY Chandrachud: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस ने यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशादबैंक से जुड़े निवेश विवाद में अपना आर्बिट्रेटर नियुक्त किया है. यह मामला रूस और यूक्रेन के बीच 1998 में हुए द्विपक्षीय निवेश समझौते के तहत चल रहा है. ओशादबैंक का दावा डोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया में अपनी संपत्तियों और कारोबार को हुए नुकसान से जुड़ा है. दावा सैकड़ों मिलियन डॉलर का बताया जा रहा है. खास बात यह है कि चंद्रचूड़ पहले रूस की ओर से कुछ अन्य निवेश विवादों में आर्बिट्रेटर बनने के प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं. अब उनकी नई भूमिका अंतरराष्ट्रीय कानूनी जगत में चर्चा का विषय बन गई है.

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ पर रूस को आया भरोसा सौंपी अरबों डॉलर के केस की कमान