बाढ़ में 100 KM बहता चला गया हाथी! नगालैंड से बहकर पहुंच गया असम ऐसे बचाई गई जान

असम में बाढ़ से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है और 9 जिलों के 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. इस बीच नगालैंड की पहाड़ियों से बाढ़ के तेज बहाव में बहकर असम पहुंचे 53 वर्षीय पालतू हाथी को वन विभाग ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया है. हाथी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी दिखौ के रास्ते शिवसागर जिले के बिहुबोर तक पहुंच गया था. फिलहाल उसका इलाज जारी है.

बाढ़ में 100 KM बहता चला गया हाथी! नगालैंड से बहकर पहुंच गया असम ऐसे बचाई गई जान