Fifa World Cup 2022: कतर ने बताया भगोड़े जाकिर नाइक को निमंत्रण नहीं

कतर (Qatar) ने भारत को जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 (Fifa World Cup 2022) में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

Fifa World Cup 2022: कतर ने बताया भगोड़े जाकिर नाइक को निमंत्रण नहीं
हाइलाइट्सकतर ने भारत को दी जानकारी, कहा- जाकिर नाइक को नहीं दिया निमंत्रण कतर ने बताया- उसे फीफा फुटबॉल वर्ल्‍ड कप का कोई निमंत्रण नहीं दिया कतर के सामने भारत ने भगोड़े जाकिर के प्रत्‍यर्पण की मांग रखी नई दिल्ली. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर (Qatar) ने भारत को जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 (Fifa World Cup 2022) में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा कि जाकिर नाइक भारतीय कानून प्रणाली में आरोपी और घोषित भगोड़ा है. उन्होंने कहा कि जहां तक फीफा विश्वकप में जाकिर नाइक के हिस्सा लेने का सवाल है, इस विषय को कतर के समक्ष उठाया गया है. उन्होंने बताया कि कतर ने हमें जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया. ज्ञात हो कि 2016 में भारतीय आतंकवाद निरोधक एजेंसी द्वारा आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद जाकिर नाइक कथित तौर पर 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था, जहां उसे स्थायी निवास प्रदान किया गया. भारत मलेशिया से उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध कर चुका है. जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की बात उठायी गई: अरिंदम बागची  बागची ने कहा कि मलेशिया से भी उसके (नाइक) प्रत्यर्पण की बात उठायी गई है ताकि उसे भारत में न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके. उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में प्रयास जारी रखेंगे. प्रवक्ता ने कहा कि उसे (नाइक को) हमारी कानून प्रणाली के तहत लाया जाना चाहिए और इस दिशा में जो भी कदम उठाये जाने चाहिए, उसे उठा रहे हैं. इस विषय पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें विश्वास है कि भारत इस मामले पर संबंधित अधिकारियों (कतर) के सामने ‘कड़े शब्दों’ में अपने विचार प्रकट करेगा. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Fifa world cup, Fifa World Cup 2022FIRST PUBLISHED : November 24, 2022, 21:51 IST