भाजपा अध्यक्ष नड्डा के कहने पर फडणवीस ने शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला किया: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में शामिल होने का फैसला किया है. शाह ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी.

भाजपा अध्यक्ष नड्डा के कहने पर फडणवीस ने शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला किया: गृह मंत्री अमित शाह
नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra News) में विधान परिषद चुनाव के बाद से शुरू हुई सियासी हलचल से राज्य में महा विकास अघाड़ी की गाड़ी पटरी से उतरी से उतर गई, और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना पड़ा. अब राज्य को एक नया सीएम मिल गया. गुरुवार शाम को बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ ली, जबकि पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra fadnavis) डिप्टी सीएम बनाए गए. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र की नई सरकार को लेकर बड़ी बात कही है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में शामिल होने का फैसला किया है. शाह ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी. भाजपा अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के कहने पर श्री @Dev_Fadnavis जी ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूँ। — Amit Shah (@AmitShah) June 30, 2022 उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है.’’ उन्होंने कहा कि यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है. उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए मैं उन्हे हृदय से बधाई देता हूं.’’ ज्ञात हो कि फडणवीस ने यह घोषणा की थी कि शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे और भाजपा उनकी सरकार को समर्थन देगी. उन्होंने कहा था कि वह शिंदे सरकार में शामिल नहीं होंगे. शिंदे के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने यह घोषणा की थी. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Home Minister Amit Shah, Jp nadda, MaharashtraFIRST PUBLISHED : June 30, 2022, 20:31 IST