अगली बार घर में घुसकर मारेंगे: कनाडा में फिर गूंजी गोलियां सचिन पटेल के घर रोहित गोदारा गैंग ने की फायरिंग
अगली बार घर में घुसकर मारेंगे: कनाडा में फिर गूंजी गोलियां सचिन पटेल के घर रोहित गोदारा गैंग ने की फायरिंग
ओंटारियो में गैंगवार और जबरन वसूली से जुड़ा एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. ब्रैंटफोर्ड इलाके में भारतीय मूल के कारोबारी सचिन पटेल के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह के गुर्गे पारस कांग ने ली है. सोशल मीडिया पर फायरिंग का कथित वीडियो पोस्ट करते हुए पारस कांग ने खुलेआम धमकी दी है कि अगर पुरानी चेतावनियों और कॉल्स को नजरअंदाज करना बंद नहीं किया गया, तो अगली बार घर में घुसकर सीधे सचिन पटेल का कत्ल कर दिया जाएगा.