भारत ही रुकवाएगा यूक्रेन जंग अब पुतिन ने भी माना पर दुश्मन देश का भी लिया नाम

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत, चीन और ब्राजील ही यूक्रेन जंग में मध्यस्थता की भूमिका निभा सकते हैं. पुतिन ने कहा है कि चीन, भारत और ब्राजील, रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत करवा सकते हैं.

भारत ही रुकवाएगा यूक्रेन जंग अब पुतिन ने भी माना पर दुश्मन देश का भी लिया नाम
नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करवाने में भारत पूरी जोर-शोर से लगा है. भारत चाहता है कि बातचीत के जरिए कत्लेआम खत्म हो. इसके लिए भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों से बातचीत की है. अब खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने माना है कि यूक्रेन जंग भारत रुकवा सकता है. हालांकि, पुतिन ने भारत के साथ अपने दुश्मन देश चीन को भी क्रेडिट दिया है. पुतिन ने कहा कि भारत, चीन और ब्राजील, ही रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत करवा सकते हैं. बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग करीब दो साल से अधिक समय से चल रही है. सबसे पहले जानते हैं कि पुतिन ने क्या कहा? राष्ट्रपति पुति ने गुरुवार को कहा कि चीन, भारत और ब्राजील यूक्रेन पर संभावित शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं. पुतिन ने कहा कि युद्ध के पहले हफ्तों में इस्तांबुल में वार्ता में रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच एक प्रारंभिक समझौता हुआ था, जिसे कभी लागू नहीं किया गया. यह समझौता वार्ता का आधार बन सकता है. Tags: Russia, Russia ukraine war, Vladimir PutinFIRST PUBLISHED : September 5, 2024, 14:01 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed