Video: 21 साल के एथन ने अकेलेपन ने बनाया बिजनेस! अब बेच रहा 18 हजार की मकड़ी अनोखी है कहानी

Ethan Delhi Spider Business: दिल्ली में 21 वर्षीय एथन इन दिनों अपने अनोखे बिजनेस को लेकर चर्चा में है. जहां आम लोग पालतू जानवरों तक सीमित रहते हैं. वहीं एथन मकड़ी, टिड्डे और अन्य एक्सोटिक एनिमल्स का पालन और बिक्री कर रहा है. उनका कहना है कि बचपन में अकेलेपन के कारण उनका झुकाव अलग-अलग जीवों की ओर बढ़ा, जो धीरे-धीरे उनके शौक और फिर व्यवसाय में बदल गया. एथन ने बताया कि उन्होंने एक खास मकड़ी को 18,000 रुपये में बेचा है. उनका इंस्टाग्राम पेज “Den of Delhi” अब 16 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स तक पहुंच चुका है. वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को एक्सोटिक एनिमल्स के प्रति जागरूक करने का दावा करते हैं, क्योंकि लोग अक्सर इन्हें बेवजह नुकसान पहुंचाते हैं. उनका यह अनोखा स्टार्टअप न केवल कमाई का जरिया बना है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नई पहचान भी दे रहा है. जानिए एथन के इस सफर की अनोखी कहानी. 

Video: 21 साल के एथन ने अकेलेपन ने बनाया बिजनेस! अब बेच रहा 18 हजार की मकड़ी अनोखी है कहानी