डिप्टी स्पीकर के नाम चला रहा था धंधा अचानक पार्टी तक पहुंचे PA को पता चला राज विधानसभा तक मचा हड़कंप
ओडिशा में डिप्टी स्पीकर के नाम पर कथित ट्रांसफर रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. आरोप है कि एक असिस्टेंट इंजीनियर ने डिप्टी स्पीकर भवानी शंकर भोई के फर्जी हस्ताक्षर और नकली लेटर पैड का इस्तेमाल कर तबादले कराने की कोशिश की है. पुलिस ने आरोपी इंजीनियर लक्ष्मण हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य इंजीनियर की तलाश जारी है.