नई दिल्ली जाने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी इन रास्तों पर भूलकर भी न ले जाएं गाड़ी

Delhi Traffic Advisory: संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है. 20 जुलाई से संसद की कार्यवाही शुरू होने के कारण नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी और वीआईपी मूवमेंट के चलते कई प्रमुख मार्ग प्रभावित हो सकते हैं. पुलिस ने लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने, वैकल्पिक मार्ग अपनाने और मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है. ट्रैफिक संबंधी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.

नई दिल्ली जाने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी इन रास्तों पर भूलकर भी न ले जाएं गाड़ी