दिल्ली थप्पड़ कांड: मंत्री प्रवेश वर्मा-जरनैल सिंह के खिलाफ शिकायत तिलक नगर जाएंगे केजरीवाल
Parvesh Verma Slaps youth Live Updates Today: दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा के तिलक नगर में एक युवक को थप्पड़ जड़ने का विवाद गहरा गया है. इस मामले में अब 5 शिकायतें पुलिस को दी गई हैं. वहीं इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने भी कड़ा रख अपनाया है और बीजेपी पर गुंडागर्दी के आरोप लगा रही है. आज आप नेता अरविंद केजरीवाल भी घटनास्थल यानि तिलक नगर जाकर सड़क का मुआयना करने वाले हैं.. आपको दिल्ली के इस घटनाक्रम की यहां पल-पल की अपडेट दी जा रही है...