Budget 2026: आजादी के कितने दिन बाद पेश हुआ था पहला बजट कौन था भारत का पहला वित्त मंत्री
Budget 2026: आजादी के कितने दिन बाद पेश हुआ था पहला बजट कौन था भारत का पहला वित्त मंत्री
history of budget, Budget 2026 Updates, Budget History: आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में यूनियन बजट 2026-27 पेश कर रही हैं.ये उनका लगातार नौवां बजट है और इतिहास में पहली बार बजट रविवार को पेश हो रहा है, लेकिन बजट की ये परंपरा कहां से शुरू हुई? आज जब हम 2026 का बजट देख रहे हैं तो याद आता है कि स्वतंत्र भारत का पहला बजट आजादी के महज 3 महीने बाद ही पेश किया गया था वो भी बहुत मुश्किल हालात में. ये कहानी इसलिए खास है क्योंकि आज का बजट उस पहले बजट की विरासत को आगे बढ़ाता है. 26 नवंबर 1947 को आर. के. शणमुखम चेट्टी ने साढ़े 7 महीने का इंटरिम बजट पेश किया था.