वर्ल्ड ऑर्डर दबाव में बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना जरूरी जयशंकर का दुनिया को संदेश
वर्ल्ड ऑर्डर दबाव में बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना जरूरी जयशंकर का दुनिया को संदेश
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान वैश्विक व्यवस्था पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मौजूदा वर्ल्ड ऑर्डर दबाव में है और ऐसे समय में बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना जरूरी है. जयशंकर ने संघर्ष, जलवायु परिवर्तन, नई तकनीक, सप्लाई चेन और 4-F यानी ईंधन, खाद्य, उर्वरक और वित्त से जुड़े संकटों का मिलकर सामना करने पर जोर दिया. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार, ज्यादा पारदर्शिता और व्यापक भागीदारी की जरूरत भी बताई.