E20 Petrol: न इंजन खराब होगा न पुरानी गाड़ियां होंगी बेकारE20 पेट्रोल पर सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब
E20 Petrol: न इंजन खराब होगा न पुरानी गाड़ियां होंगी बेकारE20 पेट्रोल पर सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब
E20 Petrol: E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं. इन दावों के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने FAQ जारी कर साफ किया है कि E20 कोई नया प्रयोग नहीं है, बल्कि इसे करीब 25 साल की तैयारी और वैज्ञानिक परीक्षण के बाद लागू किया गया है. सरकार का कहना है कि E20 से पुराने वाहनों में बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने या अन्य गंभीर दिक्कतों के सबूत नहीं मिले हैं. हालांकि, कुछ गाड़ियों में 3 से 5 फीसदी तक माइलेज कम हो सकता है. सरकार के मुताबिक E20 का मकसद पेट्रोल सस्ता करना नहीं, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और प्रदूषण घटाना है.