E20 Fuel: क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से इनवैलिड हो जाएगी इंश्योरेंस पॉलिसी सरकार ने बताया सच
E20 Fuel: क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से इनवैलिड हो जाएगी इंश्योरेंस पॉलिसी सरकार ने बताया सच
E20 Petrol News: E20 पेट्रोल को लेकर फैली सबसे बड़ी आशंका पर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि एथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करने से किसी भी गाड़ी की इंश्योरेंस पॉलिसी अमान्य नहीं होती. मंत्रालय के मुताबिक यह दावा पूरी तरह गलत है. सरकार ने बताया कि एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम से देश को 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी मुद्रा बचत हुई है. साथ ही किसानों की आय बढ़ी है, तेल आयात पर निर्भरता घटी है और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिली है.