द्रौपदी मुर्मू को ऐसे मिली थी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी जब पीएम मोदी ने कॉल करके कहा

Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है. उन्हें इस बात का बिल्कुल अहसास नहीं था कि वे राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार होंगी. 21 जून को बीजेपी संसदीय बोर्ड ने उनके नाम पर मुहर लगाई और पीएमओ से उनके पास कॉल गया लेकिन खराब कनेक्टिविटी के कारण बात नहीं हुई. फिर उनके पूर्व निजी सचिव के पास कॉल आई और उन्होंने द्रौपदी मुर्मू की बात पीएम मोदी से कराई.

द्रौपदी मुर्मू को ऐसे मिली थी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी जब पीएम मोदी ने कॉल करके कहा
रूपाश्री नंदा नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी. देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है. उन्हें इस बात का बिल्कुल अहसास नहीं था कि वे राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार होंगी. 21 जून को बीजेपी संसदीय बोर्ड ने उनके नाम पर मुहर लगाई और इसके बाद पीएमओ ने द्रौपदी मुर्मू से संपर्क किया लेकिन रायरंगपुर में कनेक्टिविटी की समस्या के कारण बात नहीं हो पाई. इसके बाद स्थानीय भाजपा पदाधिकारी विकास चंद्र महंतो को कॉल किया गया, जो कुछ समय के लिए द्रौपदी मुर्मू के निजी सचिव थे. उस शाम के समय को याद करते हुए विकास चंद्र महंतो ने कहा, मैं कुछ समय के लिए उनका निजी सचिव था इसलिए मेरा फोन नंबर उच्च अधिकारियों के पास था. उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा कि, मैडम से बात कराई, प्रधानमंत्री जी बात करना चाहते हैं. उस समय महंतो अपनी दुकान में थे और उन्होंने अधिकारियों से पांच मिनट रुकने का अनुरोध किया. इसके बाद वह अपनी बाइक पर पूर्व विधायक और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचे. जैसे ही उन्होंने घर में कदम रख और फिर एक कॉल आया. दूसरी ओर से कहा गया कि, “जल्दी बात करिए, पीएम बात करना चाहते हैं.” पीएम मोदी ने फोन पर दी द्रौपदी मुर्मू को खुशखबरी महंतो ने कहा कि, उस समय द्रौपदी मैडम खाना खा रही थीं. मैंने उनसे कहा कि, प्रधानमंत्री जी लाइन पर हैं और फोन उन्हें थमा दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि, बीजेपी संसदीय दल ने उनका नाम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर फाइनल किया है. इस संबंध में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उनके नाम का ऐलान किया जाएगा. पीएम मोदी से बातचीत के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी द्रौपदी मुर्मू से बात की. द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनने वाली हैं. 64 वर्षीय मुर्मू स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति भी होंगी. वह 25 जुलाई को शपथ लेंगी. चमक दमक और प्रचार से दूर रहने वाली मुर्मू ब्रह्मकुमारियों की ध्यान तकनीकों की गहन अभ्यासी हैं. उन्होंने यह गहन अध्यात्म और चिंतन का दामन उस वक्त थामा था, जब उन्होंने 2009 से लेकर 2015 तक की 6 वर्षों की अवधि में अपने पति, दो बेटों, मां और भाई को खो दिया था. भाजपा नेता और कालाहांडी से लोकसभा सदस्य बसंत कुमार पांडा ने कहा, वह बहुत आध्यात्मिक और मृदुभाषी व्यक्ति हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Draupadi murmu, PM Modi, President of IndiaFIRST PUBLISHED : July 23, 2022, 20:17 IST