क्या CJP के विरोध प्रदर्शन में पुलिस जवान की हार्ट अटैक से हुई मौत दिल्ली पुलिस ने बताया सच
क्या CJP के विरोध प्रदर्शन में पुलिस जवान की हार्ट अटैक से हुई मौत दिल्ली पुलिस ने बताया सच
CJP Protest Fact Check: जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के 42 वर्षीय जवान सतीश की हार्ट अटैक से मौत होने का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद इस खबर को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है. अधिकारियों के मुताबिक, विभाग के पास ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं है और न ही किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हुई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें और अफवाहों से बचें.