डेंजरस गुड्स हैंडलिंग में बड़ी चूक DGCA ने IndiGo पर लिया एक्शन एक महीने में मांगी ATR रिपोर्ट
डीजीसीए ने दिल्ली स्थित इंडिगो की इंजीनियरिंग स्टोर्स फैसिलिटी के स्पेशल ऑडिट में डेंजरस गुड्स की हैंडलिंग से जुड़े कई नियमों के उल्लंघन पाए हैं. जनवरी 2026 में खतरनाक कार्गो के रिसाव की घटना भी जांच में सामने आई है. इसके बाद डीजीसीए ने एयरलाइन को चेतावनी जारी करते हुए एक महीने के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है.