1992 में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया तब मैं वहां था मुझे इस पर बहुत गर्व: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में ‘मंथन 4 युवा’ कार्यक्रम के दौरान अपनी राजनीतिक यात्रा और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े अनुभव साझा किए. फडणवीस ने बताया कि 20 साल की उम्र में उन्होंने आंदोलन के दौरान 18 दिन बदायूं की केंद्रीय जेल में बिताए थे. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उन पर गोलियां चलाई गईं, लाठियों से पीटा गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया. फडणवीस ने यह भी कहा कि 1992 में जब बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया, तब वह वहां मौजूद थे और उन्हें इस पर बहुत गर्व है.

1992 में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया तब मैं वहां था मुझे इस पर बहुत गर्व: देवेंद्र फडणवीस