जंतर-मंतर पर काला चश्मा पहने शख्स से डरें नहीं इससे 215 अपराधी पकड़ चुकी दिल्ली पुलिस जानें कैसे
Facial Recognition Technology Delhi Police Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पुलिस के फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) ने 215 वांटेड अपराधियों को पकड़ा है. 26 जनवरी से शुरू हुआ यह एआई-सक्षम स्मार्ट चश्मा सामने आते ही अपराधियों का चेहरा स्कैन कर अलर्ट देता है. स्वदेशी तकनीक से बने इस चश्मे में 65 हजार अपराधियों का डेटा शामिल है. प्रोटेस्ट के बीच आंदोलन की आड़ में मौजूद हर असमाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर है ताकि बच्चों के आंदोलन को कोई खराब ना कर पाए.