Cyrus Mistry funeral: मुंबई में हिंदू रीति रिवाजों के साथ साइरस मिस्त्री का किया गया अंतिम संस्कार

Cyrus Mistry funeral: टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया. मिस्त्री की रविवार को कार दुर्घटना में मौत हो गई थी. वह 54 वर्ष के थे. मध्य मुंबई के वर्ली में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में हिन्दू रीति रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार किया गया. मिस्त्री 2012 से 2016 तक टाटा संस के अध्यक्ष थे.

Cyrus Mistry funeral: मुंबई में हिंदू रीति रिवाजों के साथ साइरस मिस्त्री का किया गया अंतिम संस्कार
हाइलाइट्सटाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया.मध्य मुंबई के वर्ली में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में हिन्दू रीति रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार किया गया है.मिस्त्री 2012 से 2016 तक टाटा संस के अध्यक्ष थे. मुंबई. टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया. मिस्त्री की रविवार को कार दुर्घटना में मौत हो गई थी. वह 54 वर्ष के थे. मध्य मुंबई के वर्ली में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में हिन्दू रीति रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार किया गया. मिस्त्री 2012 से 2016 तक टाटा संस के अध्यक्ष थे. महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार दोपहर को हुई सड़क दुर्घटना में मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी. वे दोनों दक्षिण गुजरात स्थित उदवाडा से लौट रहे थे जो पारसी धर्म के लोगों के लिए सबसे पवित्र स्थल है. Maharashtra | People arrive at Worli crematorium in Mumbai for the last rites of former Chairman of Tata Sons, #CyrusMistry. NCP MP Supriya Sule also arrived here. pic.twitter.com/TO76UXI38b — ANI (@ANI) September 6, 2022 मिस्त्री का पार्थिव शरीर सफेद फूलों से सजे वाहन में जे जे अस्पताल से लाया गया था और मंगलवार सुबह से वर्ली शवदाह गृह में रखा गया था ताकि मित्र और रिश्तेदार उनको श्रद्धांजलि दे सकें. पारसी समुदाय के सदस्यों, व्यवसायियों और नेताओं ने मिस्त्री के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया. साइरस मिस्त्री के बड़े भाई शापूर मिस्त्री, ससुर और वरिष्ठ वकील इकबाल छागला, उद्योगपति अनिल अंबानी और अजित गुलाबचंद तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले इस मौके पर उपस्थित थीं. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Accident, Cyrus, TataFIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 13:51 IST