टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार दुर्घटना में निधन अहमदाबाद से लौट रहे थे मुंबई

Cyrus Mistry News: साइरस पलोनजी मिस्त्री एक व्यापारी थे, जो 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे. बाद में टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था.

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार दुर्घटना में निधन अहमदाबाद से लौट रहे थे मुंबई
मुंबई. टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई. कार में कुल 4 लोग सवार थे. साइरस के साथ एक और शख्स की मौत हुई है, जबकि 2 अन्य बुरी तरह से जख्मी हैं. घायलों को इलाज के लिए गुजरात के वापी अस्पताल ले जाया गया है. यह हादसा मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सूर्या नदी चरोटी पुल पर हुआ. दरअसल, साइरस मिस्त्री अपने तीन साथियों के साथ अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे. इसी दौरान पालघर के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई. उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘दुर्घटना अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुई. मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे. यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ. ऐसा लग रहा है कि यह एक दुर्घटना है.’ इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें कार चालक भी शामिल है. सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बारे में अधिक जानकारी घायलों से जुटाने की कोशिश की जाएगी. साइरस पलोनजी मिस्त्री एक व्यापारी थे, जो 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे. बाद में टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: TataFIRST PUBLISHED : September 04, 2022, 16:31 IST