Cyclone Arnab: आंध्र और ओडिशा में रेड अलर्ट हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा गया अगले 12 घंटे तबाही का खतरा
Cyclone Arnab News: बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आखिरकार आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है. IMD के अनुसार, यह मौसमी सिस्टम करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कलिंगपट्टनम के पास तट को पार कर रहा है. लैंडफॉल का यह दौर अगले दो घंटों तक चलेगा.