CUET UG Result 2022 Date: NTA इस दिन तक जारी करेगा CUET UG 2022 का रिजल्ट ऐसे आसानी से करें चेक

CUET UG Result 2022 Date: उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (Result) चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा (CUET UG Result 2022) 15 जुलाई से 30 अगस्त 2022 तक छह चरणों में आयोजित की गई थी.

CUET UG Result 2022 Date: NTA इस दिन तक जारी करेगा CUET UG 2022 का रिजल्ट ऐसे आसानी से करें चेक
CUET UG Result 2022 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 15 सितंबर, 2022 तक CUET UG 2022 का रिजल्ट (CUET UG Result 2022) जारी करेगा. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा (CUET UG 2022 Exam) के लिए शामिल हुए हैं, वे CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी CUET UG 2022 का रिजल्ट देख सकते हैं. CUET UG 2022 रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने एक ट्वीट के माध्यम से की. ट्वीट के अनुसार, “NTA द्वारा CUET UG का रिजल्ट 15 सितंबर तक या यदि संभव हो तो कुछ दिन पहले भी घोषित किए जाने की उम्मीद है. इसमें सभी भाग लेने वाले विश्वविद्यालय CUET UG स्कोर के आधार पर यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वेब पोर्टल तैयार रखें.” इसके अलावा NTA ने 8 सितंबर, 2022 को आंसर की जारी की थी. उम्मीदवारों के लिए आपत्ति विंडो 8 सितंबर को खोली गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2022 तक है. पुन: परीक्षा 11 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी. बता दें कि परीक्षा (CUET UG Result 2022) 15 जुलाई से 30 अगस्त 2022 तक छह चरणों में आयोजित की गई थी. लगभग 14 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे. उम्मीदवार NTA CUET से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को बीच-बीच में चेक करते रहें. ये भी पढ़ें… पढ़ाई का ऐसा जुनून, 52 साल में क्रैक की NEET की परीक्षा रोजगार मेले में युवाओं की बढ़ी भागीदारी, नौकरी के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: CUET 2022, Entrance examsFIRST PUBLISHED : September 09, 2022, 11:20 IST