CP में इंटरनेट बहाल 18 मेट्रो स्टेशन खुले CJP का मंच हटा अब जंतर-मंतर पर क्या हो रहा
CP में इंटरनेट बहाल 18 मेट्रो स्टेशन खुले CJP का मंच हटा अब जंतर-मंतर पर क्या हो रहा
Jantar Mantar News: करीब 26 दिनों तक चले CJP के आंदोलन के समाप्त होने के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामान्य हालात लौटने लगे हैं. धरना स्थल से मंच और टेंट हटा दिए गए हैं. NDMC ने पूरी रात सफाई अभियान चलाया, जबकि दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग और आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. कनॉट प्लेस में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है और सुरक्षा कारणों से बंद किए गए 18 मेट्रो स्टेशन भी दोबारा खोल दिए गए हैं. आंदोलन खत्म होने के साथ राजधानी में जनजीवन सामान्य हो रहा है, लेकिन परीक्षा सुधार और पेपर लीक का मुद्दा अभी भी राष्ट्रीय बहस का विषय बना हुआ है.