राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस चढ़ावा विवाद पर रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब राज्यसभा की कार्यवाही ठप
राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस चढ़ावा विवाद पर रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब राज्यसभा की कार्यवाही ठप
Ram Mandir Donation: राम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे और प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी. नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा. इस पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर अतीत में भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की.