SheShakti 2024: न्यूज18 के प्रोग्राम पर प्रेसिडेंट मुर्मू ने का खास संदेश

सीएनन न्यूज18 की पहल पर 16 सितंबर को दिल्ली को दिल्ली के ताज होटल में शी-शक्ति 2024 (SheShakti 2024) आयोजित हो रहा है. यह प्रोग्राम में महिलाओं की सशक्तिकरण पर फोकस है. न्यूज18 की इस पहल पर प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने लैंगिक सीमाओं के बावजूद असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने शुभकामनाएं दी हैं.

SheShakti 2024: न्यूज18 के प्रोग्राम पर प्रेसिडेंट मुर्मू ने का खास संदेश
नई दिल्ली. सीएनएन न्यूज18 आज सोमवार 16 सितंबर को दिल्ली के ताज होटल में शी-शक्ति 2024 प्रोग्राम का आयोजन कर रही है. इस सम्मेलन में देशभर की राजनीति, विज्ञान, कला, व्यापार, खेल और मनोरंजन जैसे विविध क्षेत्रों में परचम लहरा चुकी, महिलाएं शामिल हो कर देश की महिलाओं को प्रेरित करेंगी. ये महिलाएं सशक्तिकरण, टफनेस और नेतृत्व पर अपनी अभूतपूर्व यात्रा को शेयर करेंगी. सीएनएन न्यूज18 की इस पहल की सराहना करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्पेशल मैसेज दिया है. नमस्कार, भारत की सदियों पुरानी संस्कृति में हमारे देश की मातृभूमि की संज्ञा दी गई है. हम जन्मभूमि को जनानी का स्थान देते हैं, धरती को माता कहते है. इस तरह भारत भूमि में महिलाओं को परम आदरणीय तथा पूजनीय करने की परंपरा रही है. हमारे विविधतापूर्ण देश में हमारी देवियों ने भी अनेक रूप धारण किए हैं. एक तरफ असुरों का संहार करने के लिए काली और दुर्गा का प्रचंड रूप लेते हैं…. तो दूसरी तरफ शांति, समृद्धि और विद्या प्रदान करने वाली लक्ष्मी और सरस्वती के रूप में आशीर्वाद देती है. हमारे देश में महिलाओं को शक्ति का स्वरूप माना गया है. महिलाएं साक्षात शक्ति हैं. हमारे देश की वास्तविक शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण में ही निहित है. हमारी महिलाओं ने हमेशा दृढ़ता शक्ति और साहस का परिचय दिया है. सभी बाधाओं के बावजूद ये आगे बढ़ती रही हैं. हमारे देश में महिला सुरक्षा को लेकर कई सख्त कानून बने हैं, इसके बावजूद असुरक्षा की भावना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है. महिलाओं का सतत संघर्ष उस सामाजिक संकीर्णता और रूढ़िवाद के खिलाफ है, जिनमें उन्हें कमजोर माना जाता है. यद्यपि बहुत से बदलाव हुए हैं लेकिन, कुछ ऐसे सामाजिक पूर्वाग्रह अभी भी जड़े जमा हुए हैं, जो महिलाओं की समानता के मार्ग में अवरोध पैदा करते हैं. एक समाज के रूप में हम सभी को अपने भीतर झांकने और अपने आप से कुछ कठिन सवाल पूछने की जरूरत है. हमने कहां गलती की है? हम सुधार के लिए क्या कर सकते हैं? महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा किसी भी देश के विकास और सफलता के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. यह अनिवार्य हो गया है कि हम सभी एक साथ मिलकर देश की महिलाओं के सम्मान और गरिमा को सुरक्षित रखने और उनके विकास को सुनिश्चित करने का संकल्प लेx. नेटवर्क 18 की इस पहल का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने लैंगिक सीमाओं के बावजूद असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं. इन महिलाओं ने अविश्वसनीय उदाहरण स्थापित किए हैं, सभी सीमाओं को तोड़ दिया है, भेदभावपूर्ण मानकों को चुनौती दी है और रूढ़ियों को तोड़कर जबरदस्त सफलता हासिल की है…आपका शी-शक्ति अभियान इस व्यापक जन जागरूकता प्रयास का हिस्सा है. आपके कार्यक्रम की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं धन्यवाद जय हिंद “Women’s safety and integrity is of utmost importance for any nation’s progress. Time has come to create public awareness about women empowerment “: President Droupadi Murmu delivers opening address at jharkhabar.com #SheShakti2024#BreakingBarriers #WomenEmpowerment pic.twitter.com/Z5hZEMKKIW — jharkhabar.com (@CNNnews18) September 16, 2024
आपको बताते चलें कि आज सोमवार 16 सितंबर न्यूज18 नई दिल्ली में शी-शक्ति प्रोग्राम का आयोजन कर रही है. इसका थीम ‘बाधाओं को तोड़ना’ है. इसमें इस बात पर प्रकाश डाला जाएगा कि महिलाएं किस तरह सफलता को नए सिरे से परिभाषित कर रही हैं और परिवर्तनकारी बदलाव ला रही हैं. इस शिखर सम्मेलन में राजनीति, विज्ञान, कला, व्यापार, खेल और मनोरंजन जैसे विविध क्षेत्रों से अग्रणी लोगों की एक प्रेरक पंक्ति है, जो सशक्तिकरण, लचीलापन और नेतृत्व पर अपनी अभूतपूर्व यात्रा और अंतर्दृष्टि साझा करेंगे, जो भारत की प्रगति का नेतृत्व करने वाली महिलाओं की अजेय गति को दर्शाता है.

Tags: President Draupadi Murmu