जल्द Gen-Z भी बन पाएंगे MLA ये राज्य सरकार बनाएगी कानून CM बोले- 21 की उम्र में मिलेगा चुनाव लड़ने का मौका
Youth Politics: तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार विधानसभा में चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 से घटाकर 21 साल करने का प्रस्ताव पास कराने जा रही है. सीएम रेड्डी ने कहा कि देश में 30% आबादी वाले जेन-जी का संसद में 1% से भी कम प्रतिनिधित्व है. दिल्ली में छात्र प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए उन्होंने पीएम मोदी से केंद्रीय स्तर पर भी यह बदलाव लागू करने की अपील की.