ब्रह्मपुत्र पर चीनी बांध से खतरा भारत ने भी शुरू कर दिया एक्शन ईंट का जवाब पत्थर से देने की तैयारी
ब्रह्मपुत्र पर चीनी बांध से खतरा भारत ने भी शुरू कर दिया एक्शन ईंट का जवाब पत्थर से देने की तैयारी
China Brahmaputra Dam Projct: चीन तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रो प्रोजेक्ट बना रहा है, लेकिन अब उसी की सरकारी एजेंसी से जुड़ी वैज्ञानिक रिपोर्ट ने इस मेगा डैम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि परियोजना के नीचे सक्रिय फॉल्ट लाइन मौजूद है, जिससे भविष्य में भूकंप, भूस्खलन और बड़े हादसे का खतरा बढ़ सकता है. ये खबर आने के बाद भारत ने भी अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास 1000 मेगावाट की नायिंग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को पर्यावरणीय मंजूरी देकर रणनीतिक जवाब देने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है.