सज्जन कुमार का नाम लेना भी पाप कांग्रेस हाईकमान को क्या मैसेज दे रहे चन्नी
Charanjit Singh Channi On Sajjan Kumar:कांग्रेस के दिग्गज नेता और कई बार सांसद रहे सज्जन कुमार को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी के तीखे बयान ने पंजाब की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. सज्जन कुमार को रोल मॉडल के तौर पर देखने के सवाल पर चन्नी का कहना है कि उनका नाम लेना भी पाप है. अब सवाल यह है कि चन्नी के इस बयान के पीछे सिर्फ 1984 के सिख विरोधी दंगों का दर्द है या कांग्रेस हाईकमान के लिए भी कोई राजनीतिक संदेश है?