ब्रह्मोस से QUAD तक दुनिया को नया संदेश देने निकले PM मोदी भारत की कूटनीतिक बिसात से बढ़ेगी चीन की बेचैनी
पीएम मोदी का इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरा सिर्फ एक राजनयिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक रणनीति का बड़ा संदेश माना जा रहा है. पूर्व राजदूत अनिल त्रिगुनायत का मानना है कि यह दौरा उन भरोसेमंद साझेदार देशों के साथ भारत के रिश्तों को नई ऊंचाई देने की कोशिश है, जिनके साथ आर्थिक, सामरिक और भू-राजनीतिक हित गहराई से जुड़े हैं.