बंगाल के बाद बीजेपी का मिशन पंजाब सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान दलितों पर फोकस
पश्चिम बंगाल के बाद अब बीजेपी ने पंजाब पर फोकस बढ़ा दिया है. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के हालिया पंजाब दौरे के बाद संगठन ने राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. आने वाले दिनों में युवा और दलित वर्ग को जोड़ने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाएंगे.