बीजेपी ने युवा वोटर्स को साधने का बनाया मेगा प्लान हर राज्य में 2-3 बड़े नेताओं को मिलेगी कमान
बीजेपी ने युवा वोटर्स को साधने का बनाया मेगा प्लान हर राज्य में 2-3 बड़े नेताओं को मिलेगी कमान
बीजेपी ने युवा वोटर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है. पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में करीब चार घंटे चली बैठक में युवा संवाद और सोशल मीडिया रणनीति पर मंथन हुआ. तय किया गया कि हर राज्य में 2-3 वरिष्ठ नेताओं को युवाओं से सीधे संवाद की जिम्मेदारी दी जाएगी. पार्टी पिछले 12 वर्षों में युवाओं के लिए किए गए काम और माई भारत, एनएसएस, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं को प्रमुखता से प्रचारित करेगी.