बीजेपी का लव लेटर मेरे ल‍िए सम्‍मान की बात CM उमर अब्दुल्ला ने किया पलटवार हम भी कानूनी नोटिस भेजेंगे

हॉर्स ट्रेडिंग और सरकार गिराने के संगीन आरोपों पर घिरे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जब बीजेपी ने मानहानि का कानूनी नोटिस थमाया, तो उन्होंने बैकफुट पर जाने के बजाय सीधे पलटवार कर दिया. अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी मैदान में राजनीतिक मुकाबला करने की हिम्मत हार चुकी है, इसलिए अब अदालतों के पीछे छिप रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि नेशनल कॉन्फ्रेंस भी खामोश नहीं बैठेगी.

बीजेपी का लव लेटर मेरे ल‍िए सम्‍मान की बात CM उमर अब्दुल्ला ने किया पलटवार हम भी कानूनी नोटिस भेजेंगे