पुणे के कारोबारी को बिश्नोई गैंग की धमकी फैक्ट्री पर 4 राउंड फायरिंग एक्शन में पुलिस
पुणे में स्टील कारोबारी अमोल चमडाई को बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी दी गई है. कारोबारी को अरजू बिश्नोई के नाम से रंगदारी कॉल किया गया. शिकायत के कुछ घंटे बाद फैक्ट्री पर फायरिंग भी हो गई. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.