पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा का लाउडस्पीकर बन चुका है OIC फर्जी कश्मीर एजेंडे पर भारत का करारा पलटवार
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के कश्मीर संपर्क समूह ने भारत विरोधी संयुक्त बयान जारी किया. भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर जोरदार पलटवार करते हुए इसे पूरी तरह अनुचित और झूठा करार दिया है. भारत ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश के अभिन्न अंग हैं. नई दिल्ली ने OIC को सलाह दी कि वह आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान का लाउडस्पीकर बनने से बचे.