अभिषेक बंटी क्यों हटे नीरज कुमार कैसे लाए गए बांकीपुर उपचुनाव में ट्विस्ट की इनसाइड स्टोरी

Bankipur Byelection: पटना की बांकीपुर सीट से भाजपा ने महज 24 घंटे के भीतर अधिकृत उम्मीदवार को बदल दिया जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. ऐसा इसलिए कि बीजेपी जैसी पार्टी में यह सामान्य राजनीतिक घटना नहीं मानी जा सकती है. ऐसे तो आधिकारिक तौर पर अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी के नाम वापस लेने की वजह पारिवारिक कारण बताई गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को चुनावी रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है. दरअसल, ऐसा कदम भाजपा जैसी अनुशासित पार्टी आम तौर पर नहीं उठाती, लेकिन बंटी की उम्मीदवारी के मामले ने ऐसा मोड़ ले लिया था जिसे पार्टी नजरअंदाज नहीं कर सकी. ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न यह नहीं है कि अभिषेक बंटी क्यों हटे? ऐसी कौन-सी नई जानकारी नामांकन के बाद सामने आई जिसने पार्टी को अपना फैसला बदलने पर मजबूर किया?

अभिषेक बंटी क्यों हटे नीरज कुमार कैसे लाए गए बांकीपुर उपचुनाव में ट्विस्ट की इनसाइड स्टोरी